किसी भी क्षेत्र में विश्लेषण एवं विकास के लिए सही जानकारी सबसे महत्वपूर्ण होती है। इन सूचनाओं में आँकड़े सबसे अहम होते हैं। वर्तमान में देश में जो भी सियासी तूफ़ान मचा हुआ है, उसकी पृष्ठभूमि आँकड़े ही हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी व अन्य दलों के नेता मतदाता सूची में कमियों को लेकर जो भी आरोप लगा रहे हैं, उसका आधार भी आँकड़े ही हैं। चुनाव में जीत-हार का विश्लेषण व चुनावी रणनीति की चर्चा करते हैं, तो उसका प्रमुख बिंदु आँकड़े ही होते हैं। चाहे जातिगत आँकड़े हों या धार्मिक आँकड़े, जीत-हार के आँकड़े हों या अन्य सामाजिक-आर्थिक व विकास कार्यों की योजनाएँ सभी का केंद्रबिंदु संख्या ही होती है।
यूरीड मीडिया ग्रुप लगातार चुनावी विश्लेषण पर पुस्तकें प्रकाशित कर रहा है। इसके पीछे यह मंशा है कि सियासत में रुचि रखने वाले जब भी चुनाव की चर्चा करें तो वह सही और तथ्यात्मक हो। इसलिए यूरीड मीडिया ग्रुप ने हैंडबुक में चुनाव आयोग के आँकड़ों को ही आधार बनाकर विश्लेषण किया है। 
हैंडबुक में कुल 27 चैप्टर हैं। प्रत्येक चैप्टर में विश्लेषणत्मक जानकारी दी गयी है। हर चैप्टर आप अपनी सुविधानुसार पढ़ सकते है। 

Scroll to Top