New Release
उत्तर प्रदेश 2027
विधानसभा चुनाव
1952-2022 का विश्लेषण
किसी भी क्षेत्र में विश्लेषण एवं विकास के लिए सही जानकारी सबसे महत्वपूर्ण होती है। इन सूचनाओं में आँकड़े सबसे अहम होते हैं। वर्तमान में देश में जो भी सियासी तूफ़ान मचा हुआ है, उसकी पृष्ठभूमि आँकड़े ही हैं। विपक्ष के नेता राहुल गांधी व अन्य दलों के नेता मतदाता सूची में कमियों को लेकर जो भी आरोप लगा रहे हैं, उसका आधार भी आँकड़े ही हैं। चुनाव में जीत-हार का विश्लेषण व चुनावी रणनीति की चर्चा करते हैं, तो उसका प्रमुख बिंदु आँकड़े ही होते हैं। चाहे जातिगत आँकड़े हों या धार्मिक आँकड़े, जीत-हार के आँकड़े हों या अन्य सामाजिक-आर्थिक व विकास कार्यों की योजनाएँ सभी का केंद्रबिंदु संख्या ही होती है।
